[Intro]
छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया
आज बनेंगे किसी के सैयां
[Verse 1]
ढोल नगाड़े बजे शहनाइयाँ
झूम के आई मंगल घड़ियाँ
भाभी के संग होली में
रंग गुलाल उड़ाएँगे
आएगी जब जब दीवाली
मिलकर दीप जलाएंगे
[Chorus]
चुनरी की कर देगी छैयां
आएगी बनके पुरवैया
होए, छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया
आज बनेंगे किसी के सैयां
[Verse 2]
झिलमिल हो गयी हैं अखियाँ
याद आई बचपन की घड़ियाँ
नए सफ़र में लग जाएँगी
प्यार की इनको हथकड़ियाँ
जँचते हैं देखो कैसे बड़े भैया
रामजी ब्याहने चले सीता मैया
[Chorus]
होए, छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया
आज बनेंगे किसी के सैयां
[Outro]
[Chorus]